दुर्ग

सेल्फी लेते नहर में बहे इंजीनियर की मिली लाश
14-Sep-2022 4:52 PM
सेल्फी लेते नहर में बहे इंजीनियर की मिली लाश

दुर्ग, 14 सितंबर। उतई थाना अंतर्गत सेल्फी लेने के दौरान ग्राम खोपली नहर में बहे मैकेनिकल इंजीनियर युवक का शव एसडीआरएफ टीम ने ढूंढ निकाला है।
मृतक नवजोत सिंह पिता जोगिंदर सिंह (28) गांधी नगर सुपेला का शव ग्राम डुंडेरा मे एसडीआरएफ टीम को मंगलवार की मिला है।

रविवार से नहर में डूबे युवक की तलाश में टीम लगी हुई थी। मैकेनिकल इंजीनियर नवजोत सिंह 28 साल ढांचा भवन कुरूद निवासी रविवार को अपने दो दोस्तों आकाश सिंह 29 साल निवासी सुपेला, मनीष पांचाल 21 साल निवासी कुरूद भाठापारा चौक अपनी बाइक से अपने दोस्त के घर गये थे। फिर तीनों बाइक में बैठकर घुमने के लिए मरोदा होते हुए उतई आये थे। उन्होंने अपनी मोटर साइकिल को नहर के किनारे खड़ी की और टहल रहे थे। खड़ी कर नहर के किनारे में टहल रहे थे।

दोस्तों ने बरसात प्रारंभ होने पर नवजोत सिंह को जब वापस चलने बोला तब नवजोत ने कहा कि नहर पानी के साथ एक सेल्फी लेकर आता हूं। थोड़ी देर बाद नवजोत ने आवाज लगाया कि उसका फोन पानी में गिर गया। आकाश और मनीष पांचाल नहर के पास आए तो देखा कि नवजोत सिंह नहर में बह रहा था।

मनीष पांचाल और आकाश सिंह ने लोगों से मदद मांगते हुए डायल 112 पर कॉल किया था। उतई पुलिस मौके पहुंच कर गोताखोर के द्वारा तलाश किये नवजोत सिंह का पता नहीं चल पाया था।


अन्य पोस्ट