दुर्ग
युवक ने लगाई फांसी
14-Sep-2022 4:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 14 सितंबर। भारती कॉलेज के पास स्थित पुल के किनारे बरगद के पेड़ में फंदा बनाकर युवक फांसी पर झूल गया । कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की सुबह लोगों ने पेड़ पर युवक की लटकी हुई लाश देखी । इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मृतक पोटिया कला आबादी पारा निवासी तुला राम यादव 33 वर्ष था । उसका विवाह वर्ष 2010 में हुआ था। कुछ माह पूर्व उसके पिता की मौत होने पर शाम के समय थोड़ी देर के लिए ही तुलाराम घर पहुंचा था । उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके में रह रही थी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे