दुर्ग
शिवनाथ में महमरा एनीकट में चढ़ा पानी
14-Sep-2022 4:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नदी में छोड़ा जा रहा 19 हजार क्यूसेक पानी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 सितंबर। राजनांदगांव जिला स्थित मोंगरा, घुमरिया एवं सूखा नाला से छोड़े गए पानी की वजह से जिले में शिवनाथ नदी भी उफान पर है। शिवनाथ नदी में स्थित महमरा एनीकट के लगभग 7 फीट ऊपर तक पानी चढ़ गया था।
गौरतलब है कि सोमवार शाम 5 बजे मोंगरा घुमरिया एवं सूखा नाला जलाशय से शिवनाथ नदी में एक 41500 के क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जिसका लो सुबह जिले की सीमा में पहुंचने के बाद एकाएक शिवनाथ का जल स्तर तेजी से बढऩे लगा और महमरा एनीकट के लगभग 7 फीट ऊपर से पानी का बहाव होने लगा, जबकि सोमवार शाम तक 3 फीट ऊपर तक ही पानी चढ़ा था। वहीं जलाशयों से छोड़े जा रहे पानी की मात्रा लगभग आधा कर दिए जाने के बाद दोपहर से धीरे-धीरे जलस्तर थोड़ा घटना शुरू हुआ इससे नदी तटपर बसे लोगों ने राहत महसूस की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे