दुर्ग
चाकू से हमला, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
13-Sep-2022 3:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 13 सितंबर। धारदार चाकू से हमला करने वाले आरोपी को सुपेला पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कल शाम करीब 6 बजे आकाशगंगा ट्राफिक 7 एडवेंचर रोड सुपेला के पास गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर धारदार चाकू से दाबेली बेचने वाले पर हमला किया था।
इस मामले में आरोपी रामेश्वर मूलत: मध्यप्रदेश के भिण्ड का रहने वाला है और उसका हाल मुकाम पांच रास्ता सुपेला था। कल रात ही घटना की रिपोर्ट सुपेला थाना में हुई थी।
आरोपी रामेश्वर को उसके धारदार हथियार चाकू के साथ आज धर-दबोचा गया। उसके खिलाफ धारा 294, 506, 323, 324 व 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया था। आरोपी रामेश्वर दयाल प्रजापति (27 वर्ष) निवासी बडग़ांव जिला भिण्ड हाल मुकाम पांच रास्ता सुपेला को न्यायिक रिमांड पर लिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे