दुर्ग

सूने मकान का टूटा ताला, चोरी
12-Sep-2022 4:30 PM
 सूने मकान का टूटा ताला, चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 

भिलाई नगर, 12 सितंबर। टाउनशिप के सेक्टर 10 में सूने मकान का ताला तोड़ अज्ञात चोर ने एलईडी, सायकल सहित अन्य सामान चोरी कर लिया है। मकान मालिक विवेक पटेल के परिवार सहित शहर से बाहर होने के कारण उनके मित्र लोकेंद्र उइके (29 वर्ष) ने पुलिस को सूचना दे रिपोर्ट दर्ज करवायी है। भिलाई नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

पुलिस ने बताया कि स्ट्रीट-1 क्वा-8बी सेक्टर-10 निवासी लोकेंद्र ने जानकारी दी कि कल वह अपने दोस्त विवेक पटेल के आवास 14/ए, सडक़-26 सेक्टर-10 के सामने से जा रहा था तो देखा कि उसके घर का ताला टूटा है। उसे फोन पर सूचना देने के बाद डायल 112 को काल कर बुलाया और घर अंदर जाकर देखा तो  सामान बिखरा हुआ था। घर के सामान को चेक किया तो घर के सामने रखी सायकल रंग नीला व हॉल में लगी एलईडी टीवी चोरी कर ली गयी है और चोरी गए सामान की वास्तविक जानकारी विवेक के लौटने पर दी जाएगी।

 


अन्य पोस्ट