दुर्ग

बीएसपी टाउनशिप की समस्याओं को ले महापौर ने केंद्रीय मंत्री कुलस्ते को 19 एजेंडो का सौंपा पत्र
10-Sep-2022 2:57 PM
बीएसपी टाउनशिप की समस्याओं को ले महापौर ने केंद्रीय मंत्री कुलस्ते को 19 एजेंडो का सौंपा पत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 10 सितंबर। 
केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के भिलाई आगमन पर महापौर नीरज पाल ने बीएसपी टाउनशिप की समस्याओं को लेकर प्रमुखता से मंत्री से मुलाकात की और मंत्री जी को 19 विषयों के समाधान के लिए पत्र सौपा। महापौर ने टाउनशिप में गंदे पानी सप्लाई से लेकर अनेको समस्याएं है, जिसका समाधान करना नितांत आवश्यक है, बीएसपी टाउनशिप के रहवासियों को हित को देखते हुए उन्होंने मंत्री से समस्याओं के निराकरण के लिए अनुरोध करते हुए विस्तृत चर्चा की। इस दौरान बीएसपी प्रबंधन के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बन दासगुप्ता सहित महापौर परिषद के सदस्य एवं राजस्व प्रभारी सीजू एंथोनी तथा स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि बीएसपी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर महापौर नीरज पाल सदैव प्रयासरत रहे हैं, टाउनशिप की विभिन्न समस्याओं को लेकर हमेशा मुखरता से उन्होंने कार्य किया है।

महापौर नीरज पाल ने टाउनशिप की इन प्रमुख समस्याओं के निराकरण पर मंत्री जी से चर्चा की
भिलाई इस्पात संयंत्र भिलाई सेक्टर क्षेत्र एवं खुर्सीपार बी.एस.पी. क्षेत्र में पाईप लाईन पुराना होने के कारण से गंदा पानी आने के संबंध में।
लगभग 60 -62 वर्ष से पुरानी पाईप लाईन एवं फिल्टर प्लांट के माध्यम से जलप्रदाय सेक्टर एवं खुर्सीपार क्षेत्र में जलप्रदाय किया जा रहा है। पाईपलाईन पुराना होने के कारण से गंदा पानी आने की शिकायत होती रही है। भिलाई इस्पात संयंत्र भिलाई क्षेत्र के क्षेत्रों में दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या का तत्काल समाधान करना, जल शोधन संयंत्र का उन्नयन करना, पाइपलाइनों और उच्च स्तरीय पानी टंकी जल वितरण नेटवर्क की ओवरहालिंग।  

भिलाई इस्पात संयंत्र भिलाई क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का हस्तांतरण,  छ.ग. विद्युत मण्डल को हस्तांतरण करने के संबंध मे यह मामला निदेशक मंडल के स्तर पर लंबित है।  खुर्सीपार एवं केम्प क्षेत्र को नगर पालिक निगम भिलाई को हस्तांतरित करना।
खुर्सीपार एवं केम्प क्षेत्र की कुछ भूमि का स्वामित्व भिलाई इस्पात संयंत्र के पास होने से कई प्रकार की कार्यवाही में समस्याए आती है। भूमि का अतिक्रमण हटाना, व्यवस्थापन, आबंटन में कठिनाई है। उक्त क्षेत्र निगम स्वामित्व में हो जाने से एवं अन्य प्रकार की कार्यवाही में कानूनी अडचन नहीं होगी।

जवाहर लाल नेहरू अस्पताल, सेक्टर-9, भिलाई इस्पात संयंत्र भिलाई का पुर्नविकास एवं उन्नयन। पं. जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र भिलाई, जब से भिलाई इस्पात संयंत्र खुला है तब से उक्त अस्पताल क्षेत्र के नागरिकों के स्वास्थ्य के लिये अग्रणी रहा है। वर्तमान में संसाधनों का अभाव है, जिसे पुर्नविकास की आवश्यकता है।

भिलाई इस्पात संयंत्र भिलाई में कार्य कर रहे कर्मचारी का कोविड से दिवंगत परिवार के सदस्यों कों अनुकम्पा नियुक्ति दिया जाना ।
भिलाई इस्पात संयंत्र भिलाई में कोविड से कई कर्मचारियों की मृत्यु हो जाने से उनके परिवार के जीवकोपार्जन में बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। परिवार के जीवकोपार्जन के लिये कोविड से मृतक कर्मचारी के स्थान पर भिलाई इस्पात संयंत्र में अनुकंपा नियुक्ति परिवार के किसी सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति दिया जाना चाहिये।


अन्य पोस्ट