दुर्ग
बाईक-मोपेड के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 8 सितंबर। टाऊनशिप के सेक्टर-2 में छात्र से मोबाइल, हेडफोन और 4 हजार रूपये तथा एक महिला के गले से सोने की चैन खिंच भागने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भिलाई भट्टी पुलिस ने लूट का अपराध पंजीबद्ध किया है। पहले मामले में आरोपी जिस बाईक पर आए थे उसका नंबर पीडि़त ने देख पुलिस को दिया है जबकि दूसरे मामले में आरोपियों द्वारा प्रयोग की गयी नीचे रंग की मोपेड के आधार पर तफ्तीश की जा रही है।
भट्टी थाना प्रभारी ने बताया कि शासकीय स्कूल सुपेला में 12वीं का छात्र तुषार सिंह ठाकुर शनिवार की शाम 4 बजे फुटबाल मैदान के बाहर रोड किनारे सेक्टर-2 में फूल फूल तोडऩे जा रहा था तभी पीछे से एक मोटर सायकल में तीन लोग आए और छात्र को मारने लगे। तुषार वहीं पर गिर गया तब ये तीनो लोग अपनी मोटर सायकल को खड़ी कर उसे कटर दिखा कर हाथ मुक्के से मारपीट किये और उसके पैंट के जेब मे रखा मोबाईल, हेडफोन और नगदी 4 हजार रूपये बल पूर्वक लूट लिए। तीनों आरोपी मोटर सायकल मे बैठ कर अंडरब्रिज मौर्या टाकिज सुपेला की ओर भाग गए। भागते समय तुषार ने उनकी काले रंग की बाईक का नम्बर सीजी 07 सीडी 6625 नोट कर लिया। आरोपियों में एक ने पीला रंग का शर्ट पहना था। वहीं एक अन्य घटना में बी श्याम सुन्दर (45 वर्ष) निवासी 23/बी सडक-11 सेक्टर-2 ने मार्च महीने में हुई लूट की रिपोर्ट की है।
30 मार्च को उनकी माता बी डैगम्मा शाम साढ़े 5 बजे घर से टहलने निकली थी। पौने 6 बजे सडक-4 के पास एक लडक़ा उनके गले की सोने की चैन खींच कर अपने साथी के साथ नीले रंग के मोपेड मे भाग गया। घटना के अगले दिन आवश्यक कार्य के चलते पूरा परिवार आन्ध्रप्रदेश चले गया था, वहां से लौटने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज करवायी है। पीडि़त महिला अभी भी आन्ध्रप्रदेश में है।
इस घटना में आरोपियों ने नीले रंग की मोपेड प्रयोग की है। सोने की चैन का वजन 10 ग्राम है। दोनों ही लूट के मामलों की तफ्तीश की जा रही है।