दुर्ग
भिलाई नगर, 7 सितंबर। स्मृति नगर पुलिस ने सुंदर नगर दुबे डेयरी के पास जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को धरदबोचा है लेकिन यहां से कुछ जुआरी भागने में भी सफल हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों से लगभग साढ़े 12 हजार रुपए जब्त किए गए हैं।
कल रात को मुखबीर से सूचना मिली कि दुबे डेयरी के पास कोहका में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर पुलिस ने घेराबंदी कर रेड डाला तो मौके पर हार जीत का दांव लगा रहे आरोपी जमील अहमद पिता कबीर अहमद (24 वर्ष) निवासी गदा चौक सुपेला, सादिक अली पिता महमूद अली (32 वर्ष) निजामी चौक सुपेला, मो साबीर पिता मो असलम (28 वर्ष) निवासी टाटालाईन कोहका, सोहेल अहमद पिता अलीमुद्दीन (37 वर्ष) निवासी कृष्णा नगर सुपेला, आफताब आलम पिता अब्दुल रहमान (38 वर्ष) फरीदनगर सुपेला और इंतकाब अली पिता रमजान अली (40 वर्ष) निवासी फरीद नगर सुपेला को पकड़ा गया तथा अन्य भाग गए। आरोपियों से कुल 12 हजार 650 रूपये एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गयी।