दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 सितंबर। दुर्ग मां परमेश्वरी देवांगन जन कल्याण समिति बघेरा मंडल द्वारा रविवार को परमेश्वरी आश्रम बघेरा में दोपहर 1 बजे से तीज महोत्सव का कार्यक्रम बघेरा महिला अध्यक्ष भारती देवांगन, सचिव चाँदनी देवांगन के नेतृत्व में रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लीना देवांगन वार्ड क्र.4 पार्षद गया नगर दुर्ग , रितु देवांगन प्रिंसिपल वी आर टी स्कूल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महिलाओं ने गीतों पर नृत्य और तीज क्वीन के कार्यक्रम में विशेष रूप से शिरकत की। महिलाएं छत्तीसगढ़ी गानों पर खूब थिरकीं। भुनेश्वरी देवांगन और 40 प्लस के वर्ग में पवन देवांगन को तीज क्वीन का खिताब मिला।
कार्यक्रम में समाज के अधिक से अधिक महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दिए और विशेष रूप से कार्यक्रम में बघेरा मंडल के अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण देवांगन सचिव श्री नूतन देवांगन पूर्व अध्यक्ष अजीत देवांगन उपाध्यक्ष दीपराज देवांगन रीना देवांगन, संतोषी देवांगन, वंदना देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी महिलाओं ने आनंद लिया।