दुर्ग

ऐसा मौका दोबारा कभी नहीं मिलेगा, किरायेदारों के लिए अंतिम अवसर
05-Sep-2022 2:31 PM
ऐसा मौका दोबारा कभी नहीं मिलेगा, किरायेदारों के लिए अंतिम अवसर

दुर्ग, 5 सितंबर। नगर निगम सीमा अंतर्गत निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मोर मकान मोर आस के लिए आवेदन पत्र जारी और स पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र प्राप्त करने की तिथि को 5  से 16 सित बर तक बढ़ाया गया है। आयुक्त  प्रकाश सर्वे ने जानकारी देते हुए कहा कि निगम मु यालय में मंदिर के पीछे 2 काउंटर का संचालन किया जाएगा जहां पृथक-पृथक रूप से आवेदन पत्र प्राप्त तथा जमा किया जा सकता है।

हड़ताल पूर्व तक निगम को लगभग 650 भरे हुए आवेदन पत्र प्राप्त हो चुके हैं, जिनके भौतिक सत्यापन के लिए 15 दलों का गठन किया जा चुका है। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त प्रकाश सर्वे ने आवेदकों से अनुरोध किया है कि सत्यापन दलों को ओरिजनल दस्तावेज तथा वतर्मान निवास का भौतिक सत्यापन पूरी जिम्मेदारी से कराएं।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि आवेदन पत्र प्राप्त और जमा करने के लिएए पूर्व में संचालित जोन कार्यालय को इस कार्य हेतु बंद किया जाता  है।
 


अन्य पोस्ट