दुर्ग

तेज रफ्तार बाइक सवार खड़ी मिक्सर मशीन में जा भिड़ा-मौत
05-Sep-2022 2:27 PM
तेज रफ्तार बाइक सवार खड़ी मिक्सर मशीन में जा भिड़ा-मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 5 सितंबर।
तेज रफ्तार से आ रही बाइक सवार सडक़ किनारे वाहन में अनियंत्रित हो जा घुसा जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा शनिवार रात लगभग साढ़े 11 बजे जंजगिरी मोड भिलाई-3 के पास हुआ है।
पुरानी भिलाई थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि ग्राम देवबलौदा खल्हेपारा भिलाई-3 निवासी अजय वर्मा अपनी बाइक क्रमांक सीजी 07 बीएन 0269 पर सवार होकर रात में भिलाई-3 की ओर आ रहा था। इस दौरान जंजगिरी मोड के पास फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण करने वाली मिक्चर मशीन सीजी 04 एनएच 2462 खड़ी थी जिससे बाइक सवार सीधे आकर टकरा गया। घटना में मौके पर उसकी मौत हो गई। मृतक नारायणपुर में वेल्डिंग का काम करता था। चार दिन की छुट्टी में भिलाई-3 अपने घर आया हुआ था। मृतक अविवाहित और इसके पिता किसान है। घटना की खबर लगते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गौरतलब हो कि माह भर पूर्व ही जंजगिरी के पास सडक़ दुर्घटना में देवबलौदा की सायकल सवार स्कूली छात्रा की मौत हो गई थी। उसके बाद फिर दूसरी घटना फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण करने वाले मिक्सर मशीन से हो गई। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।
 


अन्य पोस्ट