दुर्ग

निगम ने की कई जगह पर छापेमारी, पॉलीथिन यूज करने वाले दुकानों का काटा चालान
04-Sep-2022 3:17 PM
निगम ने की कई जगह पर छापेमारी, पॉलीथिन यूज करने वाले दुकानों का काटा चालान

आयुक्त ने की प्रतिबंधित प्लास्टिक व सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 सितंबर। 
नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक से बने उत्पादों को पूर्णरुप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई करने के लिए टीम का गठन किया है। टीम गठित होते ही लगातार सहायक भवन अधिकारी व नोडल अधिकारी गिरीश दीवान के मार्गदर्शन पर प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई अभियान तेज हो गया है। प्रत्येक जोन में अलग-अलग जगहों पर दुकानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमार कार्रवाई की जा रही है। जहां भी सिंगल यूज प्लास्टिक व प्रतिबंधित प्लास्टिक का विक्रय करते हुए पाया जा रहा है वहां इसे जब्ती करते हुए जुर्माना भी वसूला जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि आयुक्त प्रकाश सर्वे ने प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील शहरवासियों से की है। उरला वार्ड 58 में जार सप्लाई फैक्ट्री, शराब भट्टी व दोना पत्तल के कारखाना प्रतिबंधित डिस्पोजल गिलास की जांच किया गया साथ ही गया नगर में आइसक्रीम पार्लर में भी प्रतिबंधित डिस्पोजल ग्लास व पानी पाउच की विशेष जांच की जा रही है। जांच के दौरान सहायक नोडल अधिकारी जावेद अली, बाजार अधिकारी थानसिंग यादव, शशिकांत यादव, ईश्वर वर्मा, भुवनदास साहू, सफाई दरोगा सुरेश भारती, सहित स्वास्थ्य विभाग अमला मौजूद रहें। शहर को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के लिए यह आवश्यक है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करें। किसी भी प्रकार की सामग्री लेने के लिए कपड़े से बने थैले इत्यादि का उपयोग करें। प्लास्टिक से पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचता है जिसको देखते हुए इस पर नगर निगम क्षेत्र में स ती से प्रारंभ कर दिया गया है। कार्रवाई में निगम क्षेत्र ने  कई स्थानों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना राशि वसूल किया गया है। प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्रवाई के दौरान न्यू बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के आस पास के दुकानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया है।
 


अन्य पोस्ट