दुर्ग

आश्वासन पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की हड़ताल समाप्त
03-Sep-2022 4:15 PM
आश्वासन पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की हड़ताल समाप्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 सितंबर।
बारह दिन तक चले अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बताया है, वहीं हड़ताल स्थगित किए जाने की सूचना पर धरना स्थल सभा को संबोधित करते कुछ कमर्चारियों ने लिखित आश्वासन पर ही हड़ताल स्थगित किए जाने जोर दिया। हड़ताल स्थगित होने की सूचना मिलते ही अनेक कर्मचारियों ने कार्यालय में ज्वाइनिंग के लिए आवेदन भी सौंपा।

गौरतलब है कि कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले विभिन्न विभागों के शासकीय अधिकारी कर्मचारी 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे  इन कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें केंद्र के समान 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान किया जाए। साथ ही सातवें वेतनमान के अनुसार भी गृह भाड़ा भत्ता की भी मांग उनके द्वारा की जा रही थी। फेडरेशन के पदाधिकारियों का कहना है कि जिस दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ हुआ, उस दिन से सभी शासकीय कार्यालयों में कामकाज ठप पड़ गए थे अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन के लिए जो रणनीति बनाई गई थी, उसके अनुसार पूरे 12 दिन तक किया, आंदोलन सफलतापूर्वक चला। इसमें सभी हड़ताली कर्मचारियों का जबरदस्त योगदान रहा, जिसकी बदौलत वे एकजुटता के साथ धरना स्थल पर डटे रहे।

फेडरेशन पदाधिकारियों ने कहा कि अनिश्चितकालीन आंदोलन के बारहवें दिन भी जिले के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा आंदोलन किया गया। फेडरेशन के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन की दो  सूत्रीय प्रमुख मांगे डीए और एचआरए के संबंध में शासन द्वारा फेडरेशन से मध्यस्थता उपरांत हल निकलने से स्थगित किया गया, जिसके अंतर्गत महंगाई भत्ता जो अगस्त 2022 में 6 प्रतिशत बढ़ाई गई थी उसके एरियर्स की राशि जुलाई 2021 से जीपीएफ खाते में जमा होगी जमा होगी।
बकाया डीए का 3 प्रतिशत दशहरा दीपावली मे दिया जाएगा इसी प्रकार सातवें वेतनमान में एचआरए के लिए समिति गठित किया जाएगा। 12वें दिन आंदोलन सभा की अध्यक्षता नर्सिंग पटेल जिलाध्यक्ष लिपिक संघ ने की।
 


अन्य पोस्ट