दुर्ग
चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
03-Sep-2022 3:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 3 सितंबर। कचरा डंप करने वाले लोहे के कंटेनर की चोरी करने वाले चार आरोपियों को नेवाई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लोहे का बड़ा कंटेनर घटना में प्रयुक्त वाहन छोटा हाथी को पुलिस ने जब्त किया है। आरोपियों को नेवई पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक दशहरा मैदान रिसाली में कचरा डंप करने के लिए बड़ा कंटेनर रखा गया था। आरोपियों ने लोहे के बड़े कंटेनर को टाटा एस वाहन क्रमांक सीजी 07 बीजी 2958 में रखकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी राकेश ठाकुर निवासी स्टेशन मरोदा, चंद्रप्रकाश बंजारे निवासी रिसाली सेक्टर, झुम्मन लाल साहू नेवई बस्ती तथा निर्मल कुमार वर्मा निवासी रिसाली सेक्टर को गिरफ्तार किया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे