दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 सितंबर। नाबालिक लडक़ी को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगाकर ले जाने एवं उसके साथ रेप करने वाले आरोपी को पुलगांव पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नाबालिक लडक़ी को पुलिस ने बरामद किया है।
पुलगांव थाना प्रभारी प्रदीप शोरी ने बताया कि दसवीं कक्षा में पढऩे वाली नाबालिग की पहचान ग्राम उम्दा थाना भिलाई 3 निवासी आरोपी ऋतु प्रसाद मंडावी (21 वर्ष) से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी।
पीडि़ता के गांव के पास में ही आरोपी ईंटा भट्टा में काम करने के बहाने गांव में आता-जाता रहता था। उसने नाबालिग लडक़ी के साथ दोस्ती कर ली थी। मौका देखकर आरोपी ने 6 जुलाई 2022 को नाबालिग लडक़ी को बहला फुसलाया और उसे अपने साथ भगाकर नागपुर ले गया । आरोपी ने लडक़ी को शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। जब 6 जुलाई को लडक़ी घर नहीं पहुंची, तब उसके परिवार वालों ने पुल गांव थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई । आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3-4 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
इस मामले पर गंभीरता दिखाते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव ने थाना प्रभारी प्रदीप शोरी को निर्देशित करते हुए विशेष टीम गठित करने कहा। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी नागपुर में लडक़ी को लेकर रह रहा है। इस पर थाना प्रभारी ने तुरंत टीम नागपुर रवाना की थी।