दुर्ग

भारती विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार
25-Aug-2022 4:10 PM
भारती विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 अगस्त।
भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर 24 अगस्त को एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार में मुख्य वक्ता शासकीय महाविद्यालय, खुर्सीपार, भिलाई की राजनीति विज्ञान विभाग की प्रोफेसर (डॉ.) सुनीता मिश्रा थीं। मुख्य वक्ता डॉ. सुनीता मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020  के माध्यम से स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा में परिवर्तन किया जा रहा है। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक किन-किन बदलावों की आवश्यकता है, इसे रेखांकित किया।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि शिक्षा और शोध की गुणवत्ता को सुधारने की जरूरत बताई। उनका मानना था कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 से भविष्य में साकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एच.के. पाठक ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन के लिए समुचित व्यवस्था करनी होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी नीति का अधिकतम लाभ तभी प्राप्त हो सकता है जब उसका क्रियान्वयन अच्छे तरीके से किया जाए। इस अवसर पर डीन अकादमिक प्रो. आलोक भट्ट और डीन विधि संकाय प्रो. के. सी. दलाई ने भी अपने विचार रखे। शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजिक इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षा विभाग की प्रो. (डॉ.) स्वाति पाण्डेय और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. जे.पी. कन्नोजे ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सुशील चंद्राकर जी ने कहा है, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 वर्तमान समय में समाज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है जो काफी सराहनीय है। कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार ने कहा कि  राष्ट्रीय शिक्षा नीति छात्र हित को ध्यान में रखते हुए तैयार कि गई है विद्यार्थी यदि किसी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेता है और एक वर्ष की पढ़ाई करता है तो उसे सर्टिफिकेट, दो वर्ष पर डिप्लोमा, अथवा पढ़ाई पूरी करने पर डिग्री अवश्य प्राप्त होगी।
इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में प्राध्यापकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
 


अन्य पोस्ट