दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 25 अगस्त। भाभी को घर से निकालने के प्रयास में मारपीट करने वाले पूर्व पार्षद के खिलाफ छावनी पुलिस ने धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है। पीडि़त महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने कल शाम उसे जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ पकड़ उसके घर से बेदखल करने का प्रयास किया है।
छावनी थाना प्रभारी ने बताया कि गांधी चौक, शारदा पारा , शिव मंदिर के पास कैम्प-2 निवासी नीलम वर्मा (38 वर्ष) कल शाम घर में अकेली थी तभी उसका देवर विजय वर्मा उर्फ छोटू आया और बोला कि जिस घर में वह रह रही है वह उसका है इसलिए यहां से बाहर निकलो। नीलम ने वह घर अपना बताते हुए घर से निकलने से जब मना किया तो घर को मेरे से छिनेगी बोलते हुए विजय ने गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का-मुक्की शुरू कर दी। नीलम का हाथ पकड़ कर जोर से खिंचते हुए उसे विजय ने घर से बाहर निकाल दिया।
मारपीट में नीलम के दाहिने हाथ में चोट आई है। आस पास के लोग इक_ा होने पर विजय वहां से चला गया। आरोपी इस क्षेत्र में पार्षद रह चुका है तथा उसकी मां रामबाई वर्मा भी पार्षद रही हैं। परिवार में प्रापर्टी विवाद के चलते यह घटना हुई है, मामले की जांच की जा रही है।