दुर्ग
कांग्रेसजनों ने केक काटकर व स्वागत कर मनाई खुशियां
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 अगस्त। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन पर मंगलवार को बधाईयो का तांता लगा रहा। सुबह से ही सीएम आवास रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।नेताओं व समर्थकों ने श्री बघेल का गर्मजोशी के साथ स्वागत कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
श्री बघेल को मोबाइल फोन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के भी बधाई संदेश मिले हैं, वहीं प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों, आयोग अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियो ने सीएम आवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन को लेकर कांग्रेसजनों के अलावा प्रदेश की जनता में खासा उत्साह था। फलस्वरुप भूपेश समर्थकों ने इस अवसर को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कई कार्यकर्ताओं ने जहां श्री बघेल का फूल मालाओं से स्वागत कर बधाई दी, वहीं कई ने केक काटकर व जमकर आतिशबाजी कर जन्मदिन की जोरदार खुशियां मनाई। श्री बघेल ने सभी की शुभकामनाओं को आत्मीयता के साथ स्वीकारा और उन्हें धन्यवाद भी दिया। जन्मदिन पर सीएम आवास दिनभर खुशियों से गुलजार रहा। दुर्ग के वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने सीएम आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शुभकामनाएं दी और उनके नेतृत्व में प्रदेश के सर्वहारा वर्ग के लिए किए गए कल्याणकारी कार्यों के लिए आभार माना।
इस दौरान श्री वोरा के साथ महापौर धीरज बाकलीवाल,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद,अजय मिश्रा, दीपक साहू,राजेश शर्मा,प्रकाश गीते, देव सिन्हा,संदीप वोरा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई देने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू के नेतृत्व में दुर्ग से बड़ी संख्या में युवाओं का दल सीएम आवास पहुंचा था। यहां उन्होंने सीएम का कई किलो वजनी फूलों के हार से स्वागत किया और मुख्यमंत्री से केक कटवाकर जन्मदिन की जोरदार खुशियां मनाई। श्री साहू के साथ कांग्रेस नेता व अधिवक्ता सरोज यादव, सुरेश देवांगन,राहुल शर्मा,जन समर्पण सेवा संस्था अध्यक्ष बंटी शर्मा,महेश राठी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जयंत देशमुख,छोटू यादव,राकेश सिन्हा,अर्जित शुक्ला,अहमद चौहान,प्रकाश शर्मा,मुकेश साहू के अलावा अन्य लोग मौजूद थे। पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, साडा के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर, दुर्ग नगर निगम के एमआईसी प्रभारी अब्दुल गनी, ऋषभ जैन (बाबू), हमीद खोखर, ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर, प्रदेश समन्वयक दीप सारस्वत, भिलाई कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर,कांग्रेस नेत्री नीलू ठाकुर,छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकार सदस्य व वरिष्ठ अधिवक्ता रामकली यादव, युकां नेता विकास यादव, मनीष यादव,कांगे्रस नेता अजय शर्मा,इलियास चौहान, जितेंद्र राठी, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव,भिलाई-चरोदा महापौर निर्मल कोसरे, युवा नेता अतुलचंद साहू, अरुण सिसोदिया,संदीप निरंकारी के अलावा अन्य कांग्रेसजनों एवं शुभचिंतकों द्वारा भूपेश बघेल को जन्मदिन पर बधाई दी गई।