दुर्ग

महाकाखुर्द में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, शोभायात्रा निकाली
23-Aug-2022 8:04 PM
महाकाखुर्द में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, शोभायात्रा निकाली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 23 अगस्त।
ग्राम पंचायत महका खुर्द में श्री कृष्ण  की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, कार्यक्रम बहुत ही सुचारु ढंग से प्रारंभ हुआ, सुबह 11 बजे कलश यात्रा, गोठान में कान्हा  की पूजा कर, तत्पश्चात विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोसरिया यादव समाज दुर्ग जिला के अध्यक्ष आदरणीय बोधन यादव,जिला सलाहकार चेला राम यादव, जिला उपाध्यक्ष हरीश यादव, जिला महामंत्री विनोद यादव, जिला पदाधिकारी बलीराम यादव,युवा अध्यक्ष प्रीतम यादव, पचपेड़ी पाली अध्यक्ष अरुण यादव, चिंतामणि यादव, रामाश्रय यादव महका खुर्द, महका कला,पहंडोर, परेवाडीह दाऊ डॉक्टर भागवत यादव जी,सुखदेव यादव जी सोमनी, गनियारी के समस्त महिला पदाधिकारीगण,  युवा साथी प्रवीण यादव, रितेश यादव, गीतेश यादव,प्रियंकर यादव,प्रशांत यादव,दादू , मुकेश, झम्मन , सुखेन्द, घनश्याम, मुख्य कार्यकारणी उपस्थित हुए। 

दही हांडी, कबड्डी प्रतियोगिता बहुत ही आकर्षक रूप से बच्चों ने अपनी अपनी प्रतिभा को निखारने का कार्य किया। श्रीकृष्ण की झांकी जिसमे श्रीकृष्ण के रूप में लक्ष्य यादव  भव्य गाजा बाजा के साथ रैली गौठान से होते हुए, शीतला पारा,नेहरू पारा, स्कूलपारा, भाटापारा होते हुए सांस्कृतिक मंच में आरती के साथ स्वागत प्रत्येक ग्रामीण बंधुओं के माध्यम से किया गया। छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम लोकविधा का आयोजन किया गया। आतिशबाजी और केक के साथ विशाल भंडारा महका खुर्द के कोसरिया यादव समाज के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मुख्य संचालन महिला जिला अध्यक्ष  सुश्री अर्चना यादव जी के द्वारा किया गया। महिला कार्यकारणी महका खुर्द के समस्त पदाधिकारीगण अध्यक्ष नीलकुमारी, चंद्रिका, शकुन, कमला, पुष्पा,सरोज,बसंती, गणेशिया, कांति, उर्मिला यादव, नूतन यादव, परमिला एवं समस्त महिला, ग्रामीण जन उपस्थित थे। 
 


अन्य पोस्ट