दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 22 अगस्त। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू अपने विधानसभा क्षेत्र दुर्ग ग्रामीण के दौरे पर पहुचे जँहा वे उन गाँव का भी दौरा किया जहा हाल ही में बाढ़ ज्यादा प्रभावित रही। बाढ़ के वक्त गृह मंत्री प्रदेश से बाहर होने के कारण यहां पहुँच नही पाए लेकिन उस बीच वे लगातार उन क्षेत्रों की खबर ले रहे थे। आज वे खुद लोगो के बीच पहुंच समस्याओं से रूबरू हुए।
ग्रामीणों ने समस्याओं को बताया ,,मंत्री ने अपने साथ स्वास्थ्य विभाग,लोक निर्माण विभाग ,राजस्व विभाग , बिजली विभाग,कृषि विभाग ,जल संसाधन विभाग सहित जनपद पंचायत दुर्ग के अधिकारियों को भी साथ लिया हुआ था जिससे ग्रामीणों की समस्या वे सीधे समझ कर जल्द सेद से जल्द निराकरण करे,बाढ़ में अधिक प्रभावित ग्राम आलबरस, खाड़ा, रुदा, भोथली, चंगोरी में पहुच मार्ग को ऊंचा करने की मांग उठी जिसे जल्द बजट में लेने की बात भी गृह मंत्री ने कही,इस दौरान उन्होंने ग्रामीण जनों से विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें बाढ़ के दौरान जो समस्या आई लोगों से सीधे जानकारी लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया साथ ही धान की फसल ज़्यादा खऱाब होने पर तहसीलदार,पटवारी को भी जल्द जल्द किसानों की फसलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर सूची जारी करने का निर्देश दिया।
बाढ़ से ग्रामीण जनों का स्वास्थ्य की जानकारी लेकर इस क्षेत्र विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ बेलचंदन को ग्राम में कैम्प कर स्वास्थ्य चेक करने का निर्देश दिया गया। बाढ़ प्रभावित गांव के गौठान में महिला स्व सहायता समूह के द्वारा गोबर खरीदी व बनाये गये वर्मी कम्पोस्ट खाद के नुकसान के साथ ही गौठान के स्ट्रक्चर शेड ,वर्मी टाँका आदि का भी आंकलन कर रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश जनपद के मुख्यकार्यपालन अधिकारी को दिया गया है ।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शालनी रिवेंद्र यादव, कृषि सभापति योगिता चन्द्राकर,जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ट रिवेंद्र यादव, जनपद सदस्य रूपेश देशमुख,डुमेश्वरी देशमुख,नंदकुमार साहू, धरम दास साहू ,सरपँच आलबरस आशा देशमुख, सरपँच खाड़ा हुल्ली बाई साहू,सरपँच भोथली सुरेश साहू,सरपँच चंगोरी गोमती निषाद ,राहुल देशमुख ,रमेश साहू ,तुलसी देशमुख ,खोमेश्वर देशमुख सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ट गण सहित ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।