दुर्ग

3 सेवानिवृत्त पटवारी आजीवन सदस्य मनोनीत
22-Aug-2022 8:29 PM
3 सेवानिवृत्त पटवारी आजीवन सदस्य मनोनीत

पटवारी संघ के चौथे स्थापना दिवस में हजारों शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाईनगर, 22 अगस्त।
कल बिलासपुर जिले में राजस्व पटवारी संघ का चौथा स्थापना दिवस मनाया गया, जिसमें प्रदेश के समस्त जिला के पटवारियों ने हजारो की संख्या में उपस्थिति दी। 

इसके पूर्व प्रथम स्थापना दिवस कवर्धा, द्वितीय गौरेला पेंड्रा एवं तृतीय पाटन दुर्ग जिला में मनाया गया था।
प्रांतीय बैठक में राजस्व पटवारी संघ जे प्रथम प्रदेश अध्यक्ष श्री अश्वनी वर्मा एवं सलाहाकार सुशील धार्मिक, संतोष त्रिपाठी जो वर्तमान में सेवा निवर्त हो चुके हैं उन्हें राजस्व पटवारी संघ का आजीवन सरक्षक मनोनीत कर प्रस्ताव् पारित किया गया। 

उक्त जानकरी प्रदेश महामंत्री राजेश वंजारी ने दी। भिलाई दुर्ग के वकीलों द्वारा सभी को शुभकामनाएं दी गई।
 


अन्य पोस्ट