दुर्ग

देश में कम्प्यूटर युग और संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी की जयंती मनाई कांग्रेसियों ने
21-Aug-2022 5:16 PM
देश में कम्प्यूटर युग और संचार क्रांति के जनक  राजीव गांधी की जयंती मनाई कांग्रेसियों ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 अगस्त।
आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा, देश में संचार क्रांति, पंचायती राज, आधुनिक शिक्षा के जनक पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. राजीव गांधी जी का 78वां जन्मदिन दुर्ग के राजीव भवन में दुर्ग विधायक व चेयरमेन वेयर हाऊसिंग कारपोरेशन छत्तीसगढ़  अरुण वोरा, आर.एन वर्मा उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा-वर्ग आयोग, गया पटेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग, राजेन्द्र साहू प्रदेश महामंत्री छ.ग. कागेस धीरज बाकलीवाल महापोर दुर्ग, राजेश यादव सभापति  शंकर लाल ताम्रकार पूर्व महापौर दुर्ग, के विशेष उपस्थिति में राजीव गांधी के चित्र मे माल्यापर्ण कर सभी कांग्रेसियों  ने उनको नमन किया।

विधायक ने कहा की राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे जिन्होंने आधुनिक भारत देश का निर्माण किया पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने सर्वप्रथम भारत में कंप्यूटर की और संचार साधनों की शुरुआत की जो आज सबकी जरूरत और साधन बन चुका है । उन्होंने आखिरी व्यक्ति तक देश की योजनाओं के लाभ के लिए सशक्त पंचायती राज की स्थापना की और उन्होंने युवाओं की लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ाते हुए मतदान की उम्र को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किया ।  आज प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार भी  राजीव गांधी जी के आदर्शों और विचारधारा को आत्मसात करते हुए प्रदेश में राजीव गांधी के नाम से कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है जिसमें राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को उचित धान समर्थन मूल्य के साथ बोनस प्रदान कर रही है, राजीव गांधी खेतिहर किसान योजना से छत्तीसगढ़ सरकार भूमिहीन किसानों को खेती के लिए जमीन उपलब्ध करा रही है ।

आर एन वर्मा उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने कहा कि राजीव गांधीने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बड़ा बदलाव करते हुए। उच्च उच्च शिक्षा संस्थानों में आधुनिक शिक्षा की शुरुआत की साथ ही 12वीं तक निशुल्क शिक्षा के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना की जो योजना शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर बनी। आज पूरे देश में इस योजना के लाभ से गरीब के बच्चे 12वीं तक की  छात्रावास व संपूर्ण सुविधा के साथ निशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं । 

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा कि ाजीव गांधी ने पंचायती राज के साथ-साथ महिलाओं की सशक्तिकरण एवं सत्ता में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उनका 35 फीसदी आरक्षण लागू किया साथ ही उनके कार्यकाल में देश विदेश में भारत की सफल आर्थिक शिक्षा उद्योग कृषि नीतियों से देश का विकास हुआ व भारत की जनता आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हुए इसलिए हमको भी उनके विचार उनके आदर्श हमें सदेव प्रेरणा व मार्गदर्शन प्रदान करते हैं ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी राधेश्याम शर्मा, प्रवक्ता नासिर खोखर, ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा पार्षद व एमआईसी  भोला महोबिया दीपक साहू मनदीप भाटिया पार्षद बृजलाल पटेल विजेंद्र भारद्वाज निर्मला साहू, एल्डरमैन रत्ना नारमदेव राजेश शर्मा जगमोहन ढीमर देव सिन्हा लिखन साहू राजू भाटिया फिरोज खान आनंद ताम्रकार सैयद अनीश राजा ललित सिन्हा विकास यादव मीना पाल अब्दुल वाहिद चौहान प्रीतम देशमुख राकेश सिन्हा छोटू यादव अमोल जैन, यश बाकलीवाल, सनी साहू, अलख नवरंग, अशोक मेहरा, सदाबहार शबाना, निशा रानी, निखिल खिचरिया, प्रीति साह,ू एनी पीटर, हेमा साहू, कल्याण ठाकुर, अबरार पवार, राजा विक्रम बघेल, राहुल अग्रवाल, मोहन सिन्हा, कमलेश नागरची, मीना मानिकपुरी, मंजू सोनी, नवाब एजाज चौहान, बिंदु राजपूत सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता नासिर खोखर ने किया।
 


अन्य पोस्ट