दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 अगस्त। जन्माष्टमी पर्व पर शुक्रवार को कोसरिया यादव समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकालकर शहर में जन्माष्टमी के उत्साह को दुगुना कर दिया गया।
शोभायात्रा में भगवान कृष्ण का रुप धरे बच्चों के अलावा राऊत नाच ,पंथी नृत्य व अन्य झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहे। यादव समाज के लोग धमाल व डीजे की धुन में नाच गाकर पूरे शोभायात्रा में अपना उत्साह प्रकट करते रहे।
शोभायात्रा में प्रदेश खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरिश देवांगन,विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल,सभापति राजेश यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री राजेन्द्र साहू, एमआईसी सदस्य हमीद खोखर,पचरीपारा वार्ड पार्षद राकेश सेन, मनीष बघेल, नरेन्द्र बंजारे,एल्डरमैन मनीष यादव, रिसाली पार्षद मनीष यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और प्रदेश व शहर की खुशियाली के लिए कामना की। शोभायात्रा की शुरुआत यादव छात्रावास पचरीपारा से हुई। यह शोभायात्रा पोलसायपारा चौैक, कंकालीन मंदिर, चंडी मंदिर, शिवपारा,गवलीपारा, शनिचरी बाजार, गांधी चौक, मोती कॉम्पलेक्स,फरिश्ता कॉम्पलेक्स होते हुए वापस पचरीपारा यादव छात्रावास पहुंचकर समाप्त हुई।
शोभायात्रा में जय यादव-जय माधव के जयकारे गुंजमान रहे। शोभायात्रा का पूरे रास्तेभर यादव समाज के अलावा दीगर समाज के लोगों ने स्वागत किया।
शोभायात्रा में कोसरिया यादव समाज के नगर अध्यक्ष अमर सिंह यादव, युवा अध्यक्ष भूपेन्द्र यादव, जिला अध्यक्ष बोधन यादव, संरक्षक किशन सिंह यादव,यादव युवा कल्याण समिति अध्यक्ष दादू अहीर,गणेश यादव, छोटू यादव, गिरिश यादव के अलावा यादव समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
शोभायात्रा में यादव समाज की महिलाओं ने भी बढ़ चढक़र अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
------