दुर्ग
अध्यक्ष बनने के बाद साव के प्रथम नगर आगमन पर संभागीय बैठक
19-Aug-2022 2:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 19 अगस्त। छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू का संभागीय बैठक हेतु प्रथम नगर आगमन हुआ।
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बहुत ही उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न स्थानों में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन किया। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने कर्मशाला चौक, नेहरू नगर चौक, बटालियन, मालवीय नगर चौक, पटेल चौक में गंजपारा सदर मंडल एवं भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं महिला मोर्चा की बहनों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे