दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 अगस्त। भारती विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति.2020 पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार में मु य वक्ता गणित विभाग, मैट्स यूनिवर्सिटी, रायपुर से प्रो. डॉ. सुनील कुमार कश्यप थे।
इस कार्यक्रम के संयोजक प्रो. डॉ. मनोज कुमार घोष थे। मु य वक्ता डॉ. कश्यप ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से निश्चित तौर पर शिक्षा और शोध के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेंगे। विश्व रैंकिंग में भारत की कोई भी यूनिवर्सिटी 200 रैंक के अंदर नहीं है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने से ये सपना साकार होगा। इस कार्यक्रम की सफलता पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुशील चंद्राकर ने बधाई दी है। कुलपति प्रो.डॉ. एचके पाठक ने अपने वक्तव्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।
कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार का मानना है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का अधिक से अधिक प्रचार.प्रसार होना चाहिए। डीन एकेडमिक प्रो. डॉ. आलोक भट्ट ने इस आयोजन पर प्रसन्नता जताई। इस वेबिनार में विभिन्न विभागों के प्राध्यापकगण और छात्र छात्राओं ने भाग लिया।