दुर्ग
कॉमनवेल्थ फेंसिंग में कांस्य, दुर्ग की बेटी के स्वागत में निकाली विजय यात्रा
18-Aug-2022 3:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 18 अगस्त। कामनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप लंदन में भारत के लिए कांस्य पदक विजेता छत्तीसगढ़ के गौरव दुर्ग शहर की बेटी वेदिका खुशी रावना के पदक जीतने उपरांत प्रथम गृह नगर दुर्ग आगमन पर विजय यात्रा 17 अगस्त को निकाली गई। जिसमें शहर के महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव , पार्षद गुड्डू बबीता यादव के साथ ही साथ खेल संघ से जुड़े विभिन्न पदाधिकारी और खेल प्रेमी तथा शहर के नागरिकों ने जगह-जगह छत्तीसगढ़ के गौरव दुर्ग शहर की बेटी का आत्मीय स्वागत किया गया। विजय शोभायात्रा मालवीय चौक दुर्ग से प्रारंभ होकर राजेंद्र पार्क, चौक ग्रीन से होते हुए स्टेशन रोड, इंदिरा मार्केट, पुराना बस स्टैंड से होते हुए आरटीओ ऑफिस दुर्ग के पास समापन हुआ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे