दुर्ग

महापौर ने पोटिया कला के पार्षद व नागरिकों के साथ पहुँचे ट्रेंचिंग ग्राउंड
18-Aug-2022 3:22 PM
महापौर ने पोटिया कला के पार्षद व नागरिकों के साथ पहुँचे ट्रेंचिंग ग्राउंड

लीगेसी वेस्ट के निष्पादन के लिए लगभग 5.88 करोड़ की राशि स्वीकृति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 अगस्त।
नगर  निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत महापौर धीरज बाकलीवाल पोटिया कला वार्ड के नागरिकों द्वारा ट्रेचिंग ग्राउंड की समस्यो को देखने पहुंचे, महापौर उनके साथ ट्रेचिंग ग्राउंड पहुँचकर जायजा लिया। इस मौके पर दीपक साहू, वार्ड पार्षद अनूप चंदनिया, कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा, जावेद अली सहित अन्य मौजूद थे।

लीगेसी वेस्ट के निष्पादन हेतु लगभग 5.88 करोड की स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान की गई है। पोटिया कला में स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में पुराने कचरा का प्रसंस्करण एवं निष्पादन किए जाने के कार्य हेतु स्वीकृत प्राप्त हो चुकी है अतिशीघ्र कार्यादेश संबंधित एजेंसी को जारी कर कार्य जल्द प्रारंभ  किया जा सकेगा। उक्त गंभीर समस्या के समाधान के संबंध में नगर निगम दुर्ग के विधायक अरुण वोरा एवं  महापौर धीरज बाकलीवाल के अथक प्रयास से सफलता मिली हैं। उक्त दुर्ग शहर क्षेत्र में विगत 20 वर्षों से कचरा डंप किया जा रहा था, जिसका निष्पादन हेतु शहर विधायक अरुण वोरा  एवं महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा इस समस्या का निराकरण करने के लिए अधिक प्रयास किया गया। स्थानीय नागरिकों द्वारा उक्त समस्या के संबंध में धरना प्रदर्शन भी किया गया था। धरना प्रदर्शनकारी से महापौर धीरज बाकलीवाल ने सीधे संपर्क कर ट्रेंचिंग ग्राउंड का भ्रमण भी किया गया। उनकी समस्या को देखते हुए सीधे दूरसंचार कर  नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया से चर्चा करते हुए समस्या से अवगत कराया तत्काल नगरीय मंत्री द्वारा  नगरीय प्रशासन व विकास विभाग को निर्देशित कर कार्यो के लिए स्वीकृति आदेश जारी करने को कहा गया। नगर निगम को स्वीकृति आदेश प्राप्त होने पर नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया व सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अलरमेल मंगई डी का आभार व्यक्त किया।
 


अन्य पोस्ट