दुर्ग

मां-बेटे की बेंत से पिटाई, आरोपी पप्पू-पिंटू के खिलाफ जुर्म दर्ज
17-Aug-2022 4:37 PM
मां-बेटे की बेंत से पिटाई, आरोपी पप्पू-पिंटू के खिलाफ जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 17 अगस्त।
लोहा चोरी का आरोप लगा बेटे और मां से न्यू कृष्णा नगर में जमकर मारपीट करने वाले आरोपी पप्पू तथा पिंटू के खिलाफ सुपेला पुलिस ने धारा 294, 323, 34 और 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

सुपेला पुलिस ने बताया कि कल रात न्यू कृष्णा नगर राजू किराना स्टोर्स के पास बजरंग गायकवाड (18 वर्ष) अपनी मां शालिनी के साथ पैदल अस्पताल जा रहा था तभी चंद्राकर दुकान के पास पप्पु और पिंटू मिले। बजरंग का रास्ता रोक दुकान से लोहा चोरी करने का आरोप लगाते हुए दोनों ने गाली दी और लकड़ी के बेंत से बजरंग को पीटने लगे। शालिनी बीच बचाव करने लगी तो उसे भी मारने लगे। बजरंग के सिर, कंधा, चेहरा तथा मां शालिनी की कलाई के पास चोट आई है। आरोपी दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। कल रात मामले की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।


अन्य पोस्ट