दुर्ग
स्वास्थ्य कर्मी के घर का टूटा ताला, नगदी और सामान चोरी
16-Aug-2022 3:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 16 अगस्त। रायपुर स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ कर्मी के कुम्हारी स्थित मकान का ताला तोड़ अज्ञात चोर नगदी समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर ले गया है। कल शाम मामले की जानकारी मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस ने धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड-9 शिव नगर कुम्हारी निवासी पोषण लाल साहू (44 वर्ष) 11 अगस्त की दोपहर अपने घर में ताला लगा रक्षाबंधन त्यौहार मनाने ग्राम हल्दी बालोद गये थे। 15 अगस्त की दोपहर घर लौटने पर कमरे का ताला टूटा हुआ था। भीतर सारा सामान इधर उधर बिखरा मिला। आलमारी के लाकर में रखा 10 हजार रूपया नगदी और एलईडी, कपड़े, मिक्सी सहित अन्य सामान कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे