दुर्ग
पार्किंग में खड़ी कार की चोरी
11-Aug-2022 7:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 11 अगस्त। आनंद विहार कॉलोनी के पार्किंग में खड़ी कार की अज्ञात चोर ने चोरी कर ली. प्रार्थी की शिकायत पर पदमनाभपुर चौकी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है .पुलिस के मुताबिक आनंद विहार कॉलोनी फेस 2 कुंदरा पारा निवासी विजय गोपाले फरिश्ता कॉन्प्लेक्स के सामने प्रिंटिंग प्रेस का काम करता है. वह अपनी अल्टो कार क्रमांक सीजी 07 ए यू 2235 को फ्लैट के पार्किंग में खड़ी किया करता था।
8 अगस्त को वह काम खत्म करके लगभग 7:30 बजे अपने घर वापस आया तो देखा पार्किंग में उसकी कार नहीं थी .इस पर प्रार्थी ने अपने बेटे से कार के बारे में पूछा तो प्रार्थी के बेटे ने बताया कि उसने शाम 5:30 बजे ही कार को पार्किंग में खड़ी किया था. इसके बाद प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे