दुर्ग

छेड़छाड़-मारपीट के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
07-Aug-2022 3:46 PM
छेड़छाड़-मारपीट के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 7 अगस्त।
छेड़छाड़ एवं मारपीट के दो आरोपियों को कुम्हारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम अकोला निवासी वेदप्रकाश साहू (20 वर्ष) एवं प्यारेलाल निषाद (26 वर्ष) द्वारा गांव में ही रहने वाली प्रार्थिया जा हाथ पकडक़र छेडख़ानी करते हुए गाली गलौच कर मारपीट करते हुए धमकी देने पर प्रार्थिया द्वारा स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसपर थाना द्वारा अपराध कायम कर आरोपी की पतासाजी की गई। 


मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय थाना प्रभारी पीडी चंद्रा के नेतृत्व ने अपराध पंजीबद्ध कर तुरंत दोनों आरोपियों को स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की स्वीकारोक्ति के पश्चात आरोपियों पर धारा 354, 294, 506, 323 एवं 34 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

 


अन्य पोस्ट