दुर्ग

महंगाई, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
06-Aug-2022 6:39 PM
महंगाई, बेरोजगारी सहित  अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,  6 अगस्त। 
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में कल कांग्रेसजनों में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश था। 

धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों में मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोश इतना बढ़ा कि देखते ही देखते अचानक विधायक अरुण वोरा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र साहू, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, लक्ष्मण चंद्राकर, देवेश मिश्रा, सुशील भारद्वाज, अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, राजकुमार साहू, महीप सिंह भुवाल, संदीप वोरा, आयुष शर्मा, रत्ना नारमदेव, राधेश्याम शर्मा, विनोद सेन, भोला महोबिया, शिवाकांत तिवारी, अनीस रजा, कन्या ढीमर, नासिर खोखर सहित सैकड़ों कांग्रेसजन धरना स्थल से सडक़ पर उतर आए।

फलस्वरूप  सीएसपी अभिषेक झा एवं थाना प्रभारी ने कांग्रेसजनों को सडक़ से उठा गिर तार कर लिया और सिटी कोतवाली में बिठा दिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
विधायक अरुण वोरा ने केंद्र की मोदी सरकार पर  करारा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा वही पार्टी है, जो पेट्रोल व डीजल में दस से पंद्रह पैसे मात्र वृद्धि होने पर तत्कालीन कांग्रेस सरकार के खिलाफ सडक़ों पर आ जाती थी। आज यही भाजपाई सत्तासीन होने के पश्चात बेतहाशा महंगाई बढ़ाकर देश की भोली भाली जनता पर कहर ढा रहे हैं।

जिलाध्यक्ष गया पटेल, आर एन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री राजेंद्र साहू, सभापति राजेश यादव, अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, देवेश मिश्रा, अनीस रजा, आनंद कपूर ताम्रकार, नासिर खोखर, रत्ना नारमदेव ने सभा को संबोधित किया। 

इस दौरान अश्विनी साहू, कमलनारायण रुंगटा, महेंद्र सेक्सरिया, शंकर लाल ताम्रकार, अशोक मेहरा, हेमंत तिवारी, बृजमोहन तिवारी, शिल्पी समादार, भास्कर कुंडले, गोलू गुप्ता, इंद्रपाल सिंह भाटिया, लिखन साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट