दुर्ग

जन्मदिन पर गृहमंत्री को बधाई देने लगा तांता
06-Aug-2022 1:54 PM
जन्मदिन पर गृहमंत्री को बधाई देने लगा तांता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 अगस्त।
आज गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन पर बधाई देने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व आमजनों की भीड़ रही। श्री साहू को बधाई देने लोग गुलदस्ते लेकर मिनाक्षी नगर स्थित निवास पर सुबह से ही पहुंच गए थे।

कांग्रेस के युवा नेता बंटी हरमुख ने मंत्री ताम्रध्वज साहू का भव्य स्वागत किया। इस दौरान केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और ईश्वर से मंत्री की दीर्घायु की कामना की। मंत्री को बधाई देने कांग्रेस के अन्य मंत्री, विधायक तथा पदाधिकारी भी पहुंचे थे।

सुबह बधाई देने वालों में गुंडरदेही विधायक व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा सहित अन्य गणमान्य नेता शामिल थे। मंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन पर उनका पूरा परिवार वहां मौजूद था।

जन्मदिन पर मंत्री ताम्रध्वज साहू को बधाई देने वालों में मुकेश चंद्राकर, जितेंद्र साहू, हर्ष साहू, निर्मल कोसले, मोहन हरमुख, शालिनी यादव, देवेंद्र यादव, झमित गायकवाड़, आरएन वर्मा, मोना सेन, नंदकुमार सेन, मुकुंद भाऊ, रायसिंह ढिकोला, रत्ना नारमदेव, अय्यूब खान, रामकली यादव, विकास यादव, राजू भाटिया सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।


अन्य पोस्ट