दुर्ग
पुलिस को एसडीआरएफ की मदद से मिले दो शव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर /दुर्ग, 4 अगस्त। आज शिवनाथ नदी में दो युवकों की लाश मिली है। जिसमें से एक की पहचान राजनांदगांव निवासी ऋषभ सिंघल (26) के रूप में हुई है। ऋषभ के पास से पुलिस को आत्महत्या नोट भी मिला है, जिससे ये साफ है कि उसने खुदकुशी की है। वह क्रेशर व्यवसायी का बेटा था, वहीं दूसरे युवक की पहचान के लिए पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है।
दुर्ग सीएसपी अभिषेक झा ने बताया कि ऋषभ सिंघल राजनांदगांव के वर्धमान नगर का रहने वाला था। घरवालों ने बताया कि बुधवार शाम को वह जिम जाने की बात कहकर बाइक से निकला था। जब रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसके मोबाइल में कॉल किया तो वो बंद बताया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन निकाला तो वह दुर्ग का मिला।
पुलिस जब दुर्ग में बघेरा के पास बने शिवनाथ नदी के ब्रिज पर पहुंची वहां ऋषभ की बाइक चप्पल व कपड़े मिले। जब उसके मोबाइल में फोन किया गया तो वह नहीं लगा। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने कई घंटे की खोज के बाद ऋषभ का शव बरामद कर लिया।
उसके आलावा एक और शव भी बरामद हुआ है। दूसरा शव भी 25-30 वर्ष के युवक का है। ऋषभ के कपड़ों से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपने माता पिता से माफी मांगते हुए लिखा है कि च्च्मुझे माफ कर देना। इतने दिन तक आप लोगों का चेहरा देखकर जिंदा रहा लेकिन अब इस तरह और नहीं जी सकता हूं, इसलिए मैं खुदकुशी करने जा रहा हूं।
परिजनों के मुताबिक ऋषभ चार साल पहले सडक़ दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया था। वह कई दिनों तक कोमा में भी रहा। इसके बाद वह ठीक तो हो गया था, लेकिन उसका शरीर पहले की तरह स्वस्थ नहीं हो पाया। उसकी पूरी बॉडी रिकवर हो जाए, इसके लिए वह जिम भी जाता था लेकिन ऐसा न होने से वो मानसिक रूप से तनाव में रहता था।