दुर्ग

11 सौ शिवलिंग का निर्माण कर किया अभिषेक
01-Aug-2022 9:47 PM
11 सौ शिवलिंग का निर्माण कर किया अभिषेक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 अगस्त।
पवित्र सावन मास में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री गजेंद्र यादव के नेतृत्व में शिव शक्ति महिला मण्डल के सदस्यों ने आज 1100 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर शिव रुद्राभिषेक एवं पूजन किया। इसमें पंडित लवकुश शुक्ला के नेतृत्व में बनारस से आए छह विद्वान पंडितों ने प्रारंभ में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण विधिविधान से प्रार भ करवाया।

तत्पश्चात प्रथम पूज्य भगवान गणेश के आव्हान एवं कार्तिकेय, मां पार्वती के ध्यान पश्चात शिव परिवार गण पूजन, पार्थिव पूजन एवं शिवरुद्राभिषेक, रुद्राअष्टकम पाठ के साथ स पूर्ण विधिविधान से विभिन्न प्रकार की औषधियों से स पूर्ण वैदिक मंत्रों से अभिषेक शिव मंदिर कसारीडीह में स पन्न हुआ। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से गजेन्द्र यादव, बिंदु भुवाल, केके वर्मा, ईश्वरी यदु, बिमला यदु, सरस्वती साहू, राजेन्द्र सिंग ठाकुर, शिवानी ठाकुर,  राजेश वाहने, रेणुका वाहने, विष्णु शंकर साहू, दुर्गा साहू, हरीश साहू, श्रीमती खेमलता  साहू, नन्दलाल ताम्रकार, खिलेश्वरी ताम्रकार, अभिषेक यादव, उमेश यादव, राजेन्द्र साहू, अनिकेत यादव, दीपक उमरे, अनिल यादव, कल्याणी सहित शिव शक्ति महिला मंडल के महिलाओं उपस्थित थी।
 


अन्य पोस्ट