दुर्ग
गेड़ी दौड़ स्पर्धा में बच्चों ने लिया बढ़-चढक़र भाग
31-Jul-2022 2:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमधा, 31 जुलाई। हरेली पर ग्राम कुटहा के मैदान में माँ शीतला संस्कृत विद्यालय के तत्वावधान में गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुटहा-पेन्ड्री के ग्रामीण, विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया और अपने पुराने दिन को याद करके उमंग का इजहार किया।
उस बीच वरिष्ठ कृषकों का चौपाल भी हुआ जिसमें हरेली तिहार के संबंध में बातचीत भी किया गया साथ ही साथ गेड़ी का महत्व एवं ठेठरी -खुर्मी को भी समीक्षा में लिया गया। कृषकों ने कहा कि हम लोगों का आलस्य की वजह से है। समान रहते हुए हम लोग ही हमारी पुरानी संस्कृति को खत्म कर रहे हैं। लेकिन आगे आज का गेडि़ प्रतियोगिता को देखकर समझ आ गया है।
कार्यक्रम में टेकचंद साहू,अगस्त राम साहू,विष्णु साहू,डॉ. भगत राम सिन्हा तिजऊ राम सिन्हा इत्यादि उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे