दुर्ग

गेड़ी स्पर्धा के विजेता पुरस्कृत
31-Jul-2022 2:55 PM
गेड़ी स्पर्धा के विजेता पुरस्कृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमधा, 31 जुलाई।
ऊॅं साईं संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमधा में 29 जुलाई को गेड़ी प्रतियोगिता का कार्यक्रम शाला प्रांगण में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि और संस्था के प्रधानाचार्य नीतू साहू तथा  स्टाफगण की उपस्थिति में गेड़ी प्रतियोगिता कराया गया।

गेड़ी कार्यक्रम तीन वर्गों में हुआ। पहला वर्ग में कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चे भाग लिए जिनमें प्रथम पुरस्कार शिवम, द्वितीय पुरस्कार रौनक और तृतीय पुरस्कार भावेश को मिला। दूसरा वर्ग में कक्षा छठवीं से आठवीं तक के बच्चों ने भाग लिया जिनमें प्रथम पुरस्कार ज्वाला, द्वितीय पुरस्कार प्रीतम तथा तृतीय पुरस्कार खुनाल को प्राप्त हुआ। तीसरा वर्ग में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के बच्चे भाग लिए जिनमें प्रथम पुरस्कार देवव्रत को 501, द्वितीय पुरस्कार शितु वर्मा को 201 और तृतीय पुरस्कार हिना ध्रुव को 101 रूपये प्राप्त हुआ।  

अतिथियों ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सहृदय धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमारे छत्तीसगढ़ की पहला त्यौहार को एक उचित स्थान देकर हमारी संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है ।


अन्य पोस्ट