दुर्ग
मोटरसाइकिल चोरी
28-Jul-2022 3:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 28 जुलाई। स्कूल के सामने खड़ी कर पढऩे गए छात्र की एक्टिवा वाहन चोरी हो गई। शिकायत पर पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के मुताबिक प्रार्थिया मनीषा सालोमन सेक्टर 6 भिलाई निवासी है और वह पॉलिटेक्निक कॉलेज दुर्ग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। 23 जुलाई को मनीषा का पुत्र अनमोल कुमार सालोमन मनीषा की एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 07 ए एस 0257 को लेकर खालसा स्कूल पढऩे के लिए गया हुआ था। 12 बजे उसने अपनी एक्टिवा को स्कूल के गेट के सामने खड़ी कर दिया था। 3 बजे जब वह पढक़र बाहर निकला तो देखा उसकी एक्टिवा वाहन गायब थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे