दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 जुलाई। नगर निगम दुर्ग के अधिकारी व कर्मचारियों के हड़ताल में चले जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कामकाज के सिलसिले में निगम पहुंचे लोग उल्टे पांव वापस लौट रहे हैं। राशनकार्ड, पेंशन, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, आवास व अन्य कामकाज के सिलसिले में निगम पहुंचे लोगों को मायूम होना पड़ रहा है। निगम के लगभग सभी विभाग में तालाबंदी जैसी स्थिति है। आवश्यक सेवा बिजली, पानी, साफ-सफाई से जुड़े कर्मचारी ही कार्य कर रहे हैं।
नगर निगम दुर्ग के अधिकारी और कर्मचारियों ने मंगलवार को निगम मु य कार्यालय में एकत्र होकर नारेबाजी की। राज्य सरकार के अडिय़ल रवैया के तहत 29 जुलाई तक अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के तत्वावधान में पूरे प्रदेश के शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारी काम बंद हड़ताल पर है। काम बंद हड़ताल के कारण नगर निगम दुर्ग की जनता के मूलभूत सुविधाएं सडक़, नाली, पानी, बिजली जैसे कार्य बंद पड़े हैं। अपनी मांगों को लेकर नगर निगम दुर्ग के अधिकारी व कर्मचारी निगम मु यालय कार्यालय में हड़ताल के समर्थन में नारेबाजी की। इस अवसर पर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिव शर्मा, महामंत्री अनिल सिंह एवं दुर्गेश गुप्ता सहित कर्मचारी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर रहा है कि राज्य सरकार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश के मुखिया अपने मंत्री और विधायकों को भत्ता और अन्य सुविधा देने के लिए तैयार है परंतु कर्मचारियों को केंद्र के समान 34 परसेंट डीए एवं गृह भाड़ा भत्ता देने के लिए तैयार नहीं हैं। हम अपनी मांग पर अड़े रहेंगे। हमारी मांग जायज है।