दुर्ग
दुर्ग, 27 जुलाई। जिले में मंगलवार को कोरोना से एक महिला की मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है। इस तरह जुलाई माह में अब तक कोरोना से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। जून माह में कोरोना से मरने वालों की सं या 2 थी। धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण भी बढ़ते जा रहा है। कोरोना के बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा एलर्ट जारी किया गया है, जो सिर्फ कागजों में दिखाई पड़ रहा है। मैदानी स्थिति में कोरोना नियंत्रण के कोई उपाय नहीं दिख रहे हैं। वहीं मंगलवार को कोरोना के 55 नए मामले सामने आए।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार धमधा ब्लाक के ग्राम मोहंदी की 67 वर्षीय एक महिला की मौत कोरोना से हुई। उसका इलाज ए स रायपुर में चल रहा था। इलाज के दौरान सोमवार को महिला की मौत की सूचना दी गई। मृतक के शव को अधिकृत वाहन मुक्तांजलि के जरिए अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया। जिले के मु य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। जे।पी। मेश्राम अपने विभाग की कई गतिविधियों से अनभिज्ञ रहते हैं। उन्हें कोरोना जैसे संवेदनशील मामले की जानकारी नहीं थी।
इसी प्रकार कई अन्य मामलों में भी उन्हें जानकारी नहीं रहती, जो विभाग के सेहत के लिए ठीक नहीं है।