दुर्ग
पार्षद ने निगम परिसर में 100 हितग्राहियों को बांटे राशन कार्ड
19-Jul-2022 3:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 19 जुलाई। नगर पालिक निगम।दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा के मंशानुरूप एवं महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देश पर सोमवार को निगम परिसर में पार्षद श्रीमती मनी गीते एवं उपायुक्त मोनेद्र साहू द्वारा राशन कार्ड वितरण किया गया।
वार्ड क्रमांक 42 कसारीडीह पश्चिम के लगभग 100 हितग्राहियो को आज एपीएल,बीपीएल समेत अंत्योदय राशन कार्ड का वितरण किया गया।इस दौरान पूर्व पार्षद प्रकाश गीते, प्रभारी राजस्व अधिकारी नारायण यादव,राशन कार्ड प्रभारी योगेश सूरे,खेमलता ठाकुर,मनोज मन्हारे,रविन्द्र मिश्रा,अनिल मन्हारे मौजूद थे। इनको मिला राशन कार्ड- सीमा यादव,आरती साहू,अर्चना श्रीवास्तव, सतवंती साहू,रागिनी सोनी,साहिबा बेगम,ललित यादव,जमुना साहू,नीलू साहू,पूनम साहू,नीतू साहू के अलावा ऋतु यादव अन्य हितग्राही राशन कार्ड लेने पहुँचे थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे