दुर्ग

भाजपा का 16 को जेल भरो आंदोलन
13-May-2022 3:47 PM
भाजपा का 16 को जेल भरो आंदोलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 13 मई।
राज्य की कांग्रेस सरकार के काले कानून के विरोध में भाजपा का जेल भरो आंदोलन 16 मई को किया जाना है। इसको लेकर  जिला भाजपा कार्यालय में दुर्ग जिला प्रभारी पुरंदर मिश्रा के मार्गदर्शन में बैठक आहूत की गई
बैठक में मुख्य रूप से सभी वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री श्रीमती उषा टावरी ,  बाफना,  जागेश्वर साहू,  चंद्रिका चंद्राकर,  जय सिंह राजपूत, महामंत्री ने अपना अपना मार्गदर्शन दिया और कार्य योजना तय की। मंच संचालन  नटर्व ताम्रकर, ने किया समापन  ललित चंद्राकर ने किया। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को अपना अपना कार्य भार दिया गया, सभी ने  संकल्पित हो के अपना कर्तव्य समझते हुए कार्यों को पूर्ण करने की सहमति जताई।  
इस बैठक में उपाध्यक्ष  कांतिलाल जैन, बसंत चंद्राकर, मंत्री  मनोज मिश्रा, विनोद अरोरा,राजा महोबिया, अजय वर्मा, शिव चंद्राकर, कांतिलाल बोथरा , साजन जोसफ, संतोष कोसरे, व बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट