दुर्ग
राजीव गांधी सेतु के टूटे हिस्से की मरम्मत करने निर्देश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 मार्च। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने कहा है कि पटरीपार क्षेत्र में भी सडक़ों का डामरीकरण किया जाएगा।
नौ करोड़ 34 लाख की लागत से राजेंद्र पार्क चौक से जेवरा तक डामरीकरण कार्य का निरीक्षण करने पटरीपार पहुंचे वोरा ने कहा कि इस कार्य के अलावा वार्डों के भीतरी हिस्से में भी आवश्यकतानुसार सडक़ डामरीकरण कराया जाएगा।
वोरा ने सेतु विभाग के अफसरों को सख्त निर्देश देते हुए धमधा नाका ओवरब्रिज में हुए हादसे के बाद टूटे हिस्से की तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिये हैं। सेतु विभाग के अफसरों ने विधायक वोरा को बताया कि ओवरब्रिज के टूटे हिस्से की मरम्मत का काम एक-दो दिनों के भीतर शुरू कर दिया जाएगा। ठगड़ा बांध ओवरब्रिज में हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए यहां रोड डिवाइडर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत किये गए हैं। ये कार्य भी शीघ्र शुरू हो जाएगा। डिवाइड़ऱ बनने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी।