दुर्ग
दुर्ग, 8 फरवरी । सिविल लाईन कसारीडीह स्थित प्रसिद्ध श्री सांई बाबा मंदिर समिति और स्पंदन हार्ट केयर सेन्टर पद्मनाभपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हृदय सुरक्षा सेमिनार व नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सैंकड़ों जरुरतमंदों ने लाभ उठाया। श्री सांई मंदिर परिसर में देर शाम तक चले शिविर में हृदय रोग के प्रमुख वक्ता रविन्द्र चंद्राकर द्वारा ह्रदय रोगों के कारण, लक्षण व बचाव के संबंध में अपनी जानकारी साझा की गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में आधुनिक चिकित्सा पद्धति ने काफी तरक्की कर ली है। अब बिना किसी सर्जरी, बिना बाईपास, बिना एंजियोप्लास्टी, हार्ट अटैक, हार्ट ब्लाकेज व लो हार्ट पंं िपग का ईलाज संभव है। इस दौरान लोगों ने हृदय सुरक्षा संबंधी अपनी शंका-आशंकाओं का भी समाधान किया।
शिविर में बीपी, शुगर, पाईल्स एवं अन्य रोगों की नि:शुल्क जांच की गई व आवश्यक परामर्श दिए गए। शिविर में ईसीजी की सुविधा भी नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गई। शिविर में डॉ. शेखर ताम्रकार, डॉ. वर्षा चंद्राकर एवं अन्य नर्सिंग स्टॉफ ने अपनी सेवाएं दी। शिविर के दौरान श्री सांई मंदिर समिति के अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ, सचिव धनेन्द्र सिंह चंदेल, स्पंनद हार्ट केयर सेंटर के मेनेजिंग डायरेक्टर सुमित आहूजा, सदस्य धीरेन्द्र शर्मा, सुजीत गुप्ता, कौशल किशोर सिंह, सत्येन्द्र सिंह राजपूत, दिनेश शर्मा, सुनील श्रीवास्तव, शिवाकांत तिवारी, संतोष यदु, अजय सुरपाम, श्रीधर भजने, मुरली राउत, ओमप्रकाश तिवारी, रामेन्द्र बंजारी एवं अन्य सदस्यों ने व्यवस्था बनाने में अपना योगदान दिया।
शिविर में चाईल्ड लाईन की सदस्य प्रीति अजय बेहरा विशेष रुप से मौजूद थी।


