दुर्ग

1235 सदस्यों ने किया मताधिकार का उपयोग
18-Dec-2021 6:26 PM
1235 सदस्यों ने किया मताधिकार का उपयोग

अधिवक्ता संघ चुनाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 दिसंबर।
जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव में शुक्रवार की सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। इसमें  कुल 1389 अधिवक्ता सदस्यों में से 1235 सदस्य ने अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए मतदान किया। शनिवार की सुबह 9.30 बजे से पदाधिकारी पद के लिए हुए मत पत्रों की गिनती होगी। वहीं रविवार की सुबह से कार्यकारिणी सदस्य के पद के लिए गिनती होगी। गणना पूर्ण होने के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

जिला अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर शुक्रवार की सुबह 9 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ जो शाम 5 बजे तक जारी रहा। अधिवक्ता प्रत्याशियों तथा मतदाताओं में उत्साह नजर आया। सभी प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर मतदाताओं को अपने पक्ष में समर्थन देने के लिए मनाते नजर आए। पदाधिकारी के 8 तथा कार्यकारिणी सदस्य के 6 पदों के लिए हुए इस चुनाव में अधिवक्ता व मतदाताओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। सभी प्रत्याशियों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। जिसमें टेबल, कुर्सी सहित अन्य व्यवस्था थी। जगह-जगह पर सेनिटाइजर व मास्क की व्यवस्था रखी गई थी।
मास्क लगाने के बाद ही वोट डालने का नियम रखा गया था।
 


अन्य पोस्ट