दुर्ग
विधायक, महापौर, जिला अध्यक्ष सहित 20 सदस्य शामिल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 11 दिसंबर। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के द्वारा नगर पालिक निगम भिलाई चुनाव 2021 के लिए समन्वय समिति का गठन किया गया है।
इस समिति में 20 सदस्यों को शामिल किया गया है। समिति के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सहित दो विधायक, महापौर, पूर्व विधायक, पूर्व साडा अध्यक्ष एवं सभापति, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। समिति में मुकेश चंद्राकर, देवेन्द्र यादव, अरुण वोरा, प्रदीप चौबे, बदरुद्दीन कुरैशी, भजन सिंह निरंकारी, श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, लक्ष्मण चंद्राकर, राजेंद्र साहू, सुश्री नीता लोधी, धीरज बाकलीवाल, राजेश यादव, गया पटेल, अश्वनी साहू, जवाहर वर्मा, विजय साहू, धर्मेन्द्र यादव, आरएन वर्मा, श्रीमती तुलसी साहू, श्री गिरी राव शामिल हैं।


