दुर्ग
ताला तोड़ सामानों की चोरी
27-Nov-2021 6:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 27 नवंबर। मुस्लिम सराय भवन के कमरे में रहने वाले प्रार्थी के कमरे का ताला अज्ञात चोरों ने तोडक़र सामानों की चोरी कर लिया। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक पोस्ट ताजपुर हावड़ा पश्चिम बंगाल निवासी मनताज खान मुस्लिम सराय भवन पुलगांव नाका के पास गंजपारा के एक कमरे में अपने परिवार के साथ रहता है। 1 नवंबर को वह कमरे में ताला लगाकर अपने परिवार के साथ गांव चला गया था। 25 नवंबर को जब वापस आया तो देखा कि कमरे का सामान बिखरा पड़ा हुआ है और पीछे का दरवाजा खुला हुआ है। अज्ञात आरोपी ने कमरे में रखे गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, मिक्सी, इंडक्शन चूल्हा सहित अन्य सामान की चोरी कर लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


