दुर्ग

पीएम ने मुमुक्षु रोशनी बाफ ना को दी शुभकामनाएं
30-Oct-2021 5:30 PM
पीएम ने मुमुक्षु रोशनी बाफ ना को दी शुभकामनाएं

दुर्ग, 30 अक्टूबर। मुमुक्षु रोशनी बाफ ना के साध्वी जीवन ग्रहण कर भगवती दीक्षा लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व विधायक लाभचंद बाफ ना को पत्र लिखकर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि उनका यह निर्णय हमारी सदियों से चली आ रही ज्ञान परंपरा का प्रभाव है, जो उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचायक है। भगवान महावीर ने विश्व को अहिंसा, कर्म, समानता, शांति, बन्धुत्व और अपरिग्रह जैसे कल्याणकारी विचार दिए। परिवार के लिए यह गर्व का क्षण है कि इस महान परंपरा को आगे ले जाने में मुमुक्षु सुश्री रोशनी बाफना एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। यह परिवार के लिए अत्यंत भावनात्मक पल भी है, परंतु समाज कल्याण व आध्यात्मिक जीवन यात्रा के निहित उनके इस निर्णय के दूरगामी परिणामों के ध्यानार्थ यह कदम सराहनीय है।

आचार्य रामलाल के सान्निध्य में मुमुक्षु सुश्री रोशनी बाफना आध्यात्म के क्षेत्र में नई ऊंचाई पर पहुंचेगी।
 


अन्य पोस्ट