दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की दुर्ग जिला ईकाई ने शहर में बढ़ते अपराधिक घटना, अवैध कब्जा, अव्यवस्थित टै्रफिक और पार्किंग व्यवस्था पर चिंता जताई है।
इस संबंध में चेंबर के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीएन मीणा से मुलाकात कर मुद्दों को उनके संज्ञान में लाया और अपराधों पर अंकुश व बाजारों में व्यवस्था दुरूस्त करने पर जोर दिया गया। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व चेम्बर के दुर्ग जिला ईकाई अध्यक्ष प्रहलाद रुंगटा ने किया।
श्री रूंंगटा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीएन मीणा को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से बताया कि नवरात्रि पर्व के साथ शहर में त्यौहारी सीजन शुरू हो गया है। जिसके साथ ही अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है। चैन स्नेचिंग व गंडागर्दी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है, बाजारों में अवैध कब्जा यातायात व्यवस्था को व्यापक रूप से बाधित कर रही है। जिससे लोगों को आवागमन में असुविधाओं का सामना पड़ रहा है। पार्किंग व्यवस्था के अभाव के वजह से शहर के मुख्य बाजार इंदिरा मार्केट में बार-बार सडक़ जाम के हालात निर्मित हो रहे हंै।
उक्त समस्याओं का जनहित में निराकरण आवश्यक है। चेम्बर की इन मांगों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लिया और समस्याओं के समाधान के लिए सार्थक कार्रवाई का प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिलाया है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान चेम्बर प्रदेश मंत्री अशोक राठी, दुर्ग चेयरमैन पवन बडज़ात्या, दर्शन लाल ठकवानी, अनूप गटागट, अरविंद खंडेलवाल, राजेन्द्र शर्मा, सुधीर खंडेलवाल, आशीष निमजे, विनय खंडेलवाल मौजूद थे।