दुर्ग

उतई के पटेल परिवार की दो पीढिय़ों ने देहदान का लिया संकल्प
07-Sep-2021 6:23 PM
उतई के पटेल परिवार की दो पीढिय़ों ने देहदान का लिया संकल्प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 7 सितंबर।
उतई नगर के पटेल परिवार ने मानव समाज के कल्याण के लिए देहदान का संकल्प लिया। राजीव लोचन आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज चंदखुरी में देहदान की घोषणा की है। 

प्रनाम संस्था के पवन केशरवानी की काऊंसिलिंग से प्रेरित होकर पटेल परिवार के 8 लोगों ने और समरस सियान संघ के सदस्यों और उनके परिवार और 6 लोगों ने देहदान का संकल्प लिया। प्रमुख रुप से परिवार के मुख्याश गंगाधर पटेल उनके पत्नी  चंद्रिका पटेल, पुत्र नीलकमल पटेल, पुत्रवधु प्रमिला पटेल, पुत्र साकेश शंकेश्वर पटेल, पुत्रवधु खेमिन पटेल, पुत्र  डॉ. प्रेम लाल पटेल, पुत्रवधु झरना पटेल। 

गंगाधर पटेल का कहना है कि छात्रों को डॉक्टरी की पढ़ाई में कमी ना हो, इस लिए हम सबने निर्णय लिया है कि मरणोपरांत देहदान कर रहे हैं।  इसके साथ ही समरस सियान संघ उतई के और सदस्यों में प्रमुख रुप से  पूना राम साहू, उनकी पत्नी राजकुमारी साहू, जीवनलाल देवांगन,  बेनुराम साहू,  तुलसी साहू, ओर सतानंद साहू सभी के द्वारा प्रनाम मेकाहारा रायपुर के नाम से भी देहदान का संकल्प लिया। 

देहदान के साक्षी रहे नगर पंचायत उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा ने कहा कि देहदान से मेडिकल के छात्रों को डॉक्टरी की पढ़ाई में सीखने को मिलेगा 

 


अन्य पोस्ट